Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार का लिट्टी-चोखा अमेरिका में भी लोकप्रिय

हमें फॉलो करें बिहार का लिट्टी-चोखा अमेरिका में भी लोकप्रिय
न्यूयॉर्क। भारतीय भोजन की महक अब देश से बाहर परदेश में भी पहुंच गई है। बिहार का स्वादिष्ट पकवान 'लिट्‍टी-चोखा' ने अमेरिका में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और अमेरिका के पूर्वी तटीय शहरों जैसे नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मैरीलैंड और फ्लोरिडा जैसे कई शहरों में लिट्टी-चोखा को खूब पसंद किया जा रहा है।
कुछ समय पहले सिर्फ बिहार तक ही सीमित रहने वाला यहां का स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा अब पूरे भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। बिहार और झारखंड के प्रवासी भारतीयों ने इसे यहां लोकप्रिय बनाने का काम किया है।   
 
विदित हो कि रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के कुछ पूर्व छात्रों ने अपनी अल्यूमनी मीट में बताया कि उनकी एक छोटी सी पहल ने लिट्टी-चोखा को विश्वप्रसिद्ध बना दिया है। इन लोगों ने कुछ महीने पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के शारलोट में आयोजित इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था जिसमें लिट्टी-चोखा सर्व किया गया था। अमेरिकियों को यह व्यंजन इतना पसंद आया कि पहले दिन चार घंटे में तो दूसरे दिन केवल 2 घंटे में ही ये खत्म हो गया।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अमेरिका में वाइस प्रेसिडेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत अप्रवासी भारतीय अभिषेक सिन्हा ने बताया कि सितंबर में उन्होंने झारखंड के लोगों के साथ मिलकर इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था, जिसमें लिट्टी-चोखा, समोसा और चावल-मटन परोसा गया था। चटपटा मसालेदार लिट्टी-चोखा अमेरिकियों को सबसे अधिक पसंद आया।
 
देखते ही देखते स्टॉल पर रखे सारे व्यंजन खत्म हो गए और इसके बाद से वे लोग लगातार इन व्यंजनों की मांग कर रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि अमेरिका में बिहार-झारखंड के इस तरह के पारंपरिक व्यंजनों को बनाने और उसे बेचने वाले ग्रुप का नाम 'स्पर्श' है। इस ग्रुप से 150 लोग जुड़े हुए हैं, जो कि बिहार-झारखंड के व्यंजनों को लो‍कप्रिय बनाने का काम कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शकरकंद से पाएं सौंदर्य लाभ, जानें 5 उपाय