Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंगापुर में खुलेगा भारतीय विरासत केंद्र

हमें फॉलो करें सिंगापुर में खुलेगा भारतीय विरासत केंद्र

भाषा

नई दिल्ली। सिंगापुर में जल्द ही एक भारतीय विरासत केंद्र खोला जाएगा, जो उस देश में भारतीयों द्वारा निभाई गई भूमिका का साक्षी होगा।

सिंगापुर के राष्ट्रपति टोनी टान केंग याम ने यहां यह बात कही और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।
 
याम ने यहां राष्ट्रीय संग्रहालय में पेरानकन वर्ल्ड प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा, सिंगापुर में जल्दी ही एक नया भारतीय विरासत केंद्र खोला जाएगा जो सिंगापुर की गाथा में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका का भी साक्षी होगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस साल के आखिर में सिंगापुर में एक भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारत और सिंगापुर के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंध बताते हुए सिंगापुर के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच बेहतर समझ के लिए अनुभव साझा करने पर जोर दिया। 



ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi