Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज

हमें फॉलो करें श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज
ND
देवाधिदेव महादेव श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अलग-अलग शिवालयों से अपने खास गणों के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इससे भक्तों में जबर्दस्त उत्साह है। इस अवसर के मद्देनजर शिवालयों की मनोहारी विद्युत सजावट भी की गई है। अभिषेक व अनुष्ठानों का सिलसिला अलसुबह से ही प्रारंभ हो जाएगा।

कई मंदिरों में भोलेनाथ का सूखे मेवों से श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके पूर्व गन्ने का रस और पाँच फलों के रस से रूद्राभिषेक किया जाएगा। कई मंदिरों में ‍भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्तों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र के सवा लाख पाठ भी जारी हैं।

इसके मद्देनजर देवाधिदेव महादेव का श्वेत व रंगीन बर्फ से निर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंगों का आकर्षक श्रृंगार कर बाबा अमरनाथ की भव्य झाँकी भी सजाई जाएगी। इसके अलावा पुष्प श्रृंगार भी होगा। महाआरती के बाद भक्तों के बीच साबूदाने की खिचड़ी, केले, ककड़ी का प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi