Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानिए कहां से चुनाव लड़ेंगे सिद्धू और चन्नी...

हमें फॉलो करें पंजाब में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानिए कहां से चुनाव लड़ेंगे सिद्धू और चन्नी...
, शनिवार, 15 जनवरी 2022 (14:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
कांग्रेस ने अमृतसर ईस्ट से सिद्धू, मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका, चमकौर साहब से चरणजीत सिंह चन्नी, जालंधर कैंट से परगट सिंह, मानसा से सिद्धू मुसेवाला को टिकट दिया है।

बठिंडा शहर से मनप्रीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक और ओ पी सोनी अमृतसर मध्य से चुनाव लड़ेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा के लिए मतदान 14 फरवरी को 1 चरण में मतदान होगा। मतगणना 10 फरवरी को होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा उम्मीदवारों की संपूर्ण सूची