Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया ने मायावती को ललकारा

हमें फॉलो करें सोनिया ने मायावती को ललकारा
दादरी (वार्ता) , मंगलवार, 30 सितम्बर 2008 (22:35 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को उनके गृह जिले में घेरते हुए कहा कि किसानों की आवाज लाठी-गोली से नहीं दबाई जानी चाहिए और उनको अन्याय तथा शोषण से बचाने के लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया जाएगा।

गाँधी ने किसान मजदूर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों की आवाज सुनी जानी चाहिए। उन्हें लाठी-गोली के बल पर दबाया नहीं जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस रैली के जरिए पश्चिमी उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए मायावती सरकार को केन्द्र से मिल रही धनराशि का सही इस्तेमाल नहीं करने के लिए आडे़ हाथों लिया और उसे आगाह किया कि यह धन जनता का है उत्तरप्रदेश सरकार का नहीं तथा इसे बिना भेदभाव के जनता तक पहुँचना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi