Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपहृत 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप

हमें फॉलो करें अपहृत 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप
कोयंबटूर , गुरुवार, 12 जून 2014 (18:21 IST)
FILE
कोयंबटूर। समीप के पोल्लाची कस्बे के एक निजी छात्रावास में रह रही 2 अल्पवय लड़कियों को 2 लोगों ने कथित रूप से अगवा कर करीब के परिसर में सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना मध्यरात्रि के बाद उस समय हुई जब आरोपी चर्च द्वारा परिचालित छात्रावास में आए और पानी मांगा। 10 एवं 11 वर्ष की आयु वाली 2 लड़कियां जब उन्हें पानी देने गईं तो इन लोगों ने उनका हाथ पकड़ उन्हें खींच लिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक लड़के ने जब इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में वे लड़कियों को समीप के एक परिसर में जबरदस्ती ले गए और उनके साथ बलात्कार किया।

इस लड़के ने इसी बीच अन्य छात्रों को सतर्क किया और उसके बाद वार्डन को सूचना दी गई। बाद में पुलिस को इसके बारे में बताया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने पर पाया कि लड़कियां बुरी तरह चोटिल थी और उसके घावों से रक्त बह रहा था।

पुलिस ने बताया कि लड़कियों को यहां से करीब 35 किमी दूर पोल्लाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके घावों से बुरी तरह रक्त निकल रहा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi