Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आगरा में जैन मुनि के साथ अभद्रता

हमें फॉलो करें आगरा में जैन मुनि के साथ अभद्रता
आगरा , मंगलवार, 30 अप्रैल 2013 (22:40 IST)
FILE
आगरा। जैन मुनि के साथ अभद्रता, मारपीट और बाद में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में पुलिस ने कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

क्षेत्र में आज घटना स्थल पर जैन समाज के हजारों लोगों ने इकट्ठा होकर महापंचायत में फैसला किया कि घटना के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन किए जाएं। इस दौरान एत्मादपुर, बरहन और टुंडला में बाजार बंद रहे। आगरा में जैन समाज के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।

बाद में सैंकड़ों लोगों ने डीआईजी का घेराव किया। सभी ने डीआईजी से हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। दूसरी ओर पुलिस ने बसों में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में एक पत्रकार समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। डॉ. अरुण उपाध्घ्याय, सन्नी जैन, वीना धनगर, विजयेंद्र धनगर और 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

इन पर उपद्रवियों को भड़काने का अरोप लगा है। इसके अलावा जैन मुनि पर हमले के आरोप में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। उधर एत्मादपुर में आयोजित महापंचायत में मुनि निर्भय सागर ने कहा कि जैन समाज हमेशा से भगवान महावीर के उपदेशों का पालन करता रहा है। आज इस परिस्थिति में सभी को संयम और धैर्य के साथ पेश आना चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi