Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम का आगाज शीघ्र

हमें फॉलो करें अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम का आगाज शीघ्र
चेन्नई (वार्ता) , शुक्रवार, 9 जनवरी 2009 (11:30 IST)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने कहा है कि अंग प्रत्यारोपण पर शीघ्र ही एक राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। रामदास ने यहाँ आयोजित प्रवासी दिवस के मौके पर बताया कि अंग प्रत्यारोपण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का मकसद देश में इस दिशा में सुविधाओं को बढ़ाना है।

इसके जरिये देश में एक नेटवर्क स्थापित किया जाएगा ताकि अंग दानदाताओं और अंग चाहने वालों के मध्य संपर्क स्थापित करने में आसानी हो। इसके लिए नियमों में आवश्यक फेरबदल किया गया है।

इस मौके पर भारतीय मूल के डॉक्टरों की वैश्विक संस्था गैपियो ने भी काम शुरू कर दिया है। संस्था की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय मूल के डॉक्टरों का समूह एक ताकतवर समूह है और यह संगठन भारत की बतौर कुशल शिक्षित पेशेवरों के देश के रूप में ख्याति दिलाने में मदद करेगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi