Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आपात स्थिति में उतरा एयर इंडिया का विमान

हमें फॉलो करें आपात स्थिति में उतरा एयर इंडिया का विमान
नई दिल्ली , सोमवार, 25 अगस्त 2014 (20:27 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को उसके लैंडिंग गियर में एक समस्या के संदेह के चलते शुक्रवार सुबह जयपुर में उतरना पड़ा। इस विमान में 103 यात्री सवार थे।

अधिकारियों ने कहा कि एयरबस 321 सुबह छह बजे दिल्ली से निकला था और इसके लैंडिंग गियर में एक तकनीकी गड़बड़ी के संदेह के कारण वह जयपुर में उतरा।

यात्रियों को उनके आगे के सफर पर ले जाने के लिए दिल्ली से एक अन्य विमान भेजा गया। विमान सुबह नौ बजे अहमदाबाद पहुंचा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi