Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत के सितारे फिर बुलंदी पर

हमें फॉलो करें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत के सितारे फिर बुलंदी पर
देहरादून , शुक्रवार, 1 अगस्त 2014 (15:58 IST)
FILE
देहरादून। उत्तराखंड में हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के तीनों विधानसभा सीटें जीतने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत के सितारे एक बार फिर से बुलंदी पर हैं।

लोकसभा चुनावों में भाजपा से बुरी तरह मात खाने वाली कांग्रेस के पिछले सप्ताह हुए उपचुनाव में तीनों सीटें धारचूला, सोमेश्वर और डोइवाला जीतने के बाद मुख्यमंत्री रावत की लोकप्रियता और काबिलियत का डंका चारों ओर बजने लगा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण तक हर कोई उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदर्शन का बखान कर रहा है जिससे रावत को एक नई ऊर्जा मिली है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रावत ने स्वयं भी धारचूला विधानसभा उपचुनाव लड़ा और वहां से 20,000 से भी ज्यादा मतों के अंतर से विजय हासिल की।

यहां राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस को वैसे भी ऐसे समय पर जीत की संजीवनी मिली है, जब पार्टी राष्ट्रीय स्तर के अलावा विभिन्न प्रदेशों में भी खराब दौर से गुजर रही है।

महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव निकट हैं और उत्तराखंड में मिली जीत को कांग्रेस ने एक अहम मुद्दा बना लिया है और भाजपा पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा है कि केवल 2 महीने के अंतराल में जनता का मोदी मोह भंग हो गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बिना कोई समय गंवाए रावत की पीठ थपथपाई और कहा कि इस जीत ने सिद्घ कर दिया है कि अब भी लोग कांग्रेस की तरफ आशा से देख रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi