Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओडिशा के पर्यटन मंत्री को गोली मारी

हमें फॉलो करें ओडिशा के पर्यटन मंत्री को गोली मारी
पुरी , शनिवार, 22 फ़रवरी 2014 (00:12 IST)
FILE
पुरी। ओडिशा के पर्यटन मंत्री महेश्वर मोहंती पर शुक्रवार की रात उनके आवास के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय मोहंती एक समारोह से स्कूटी पर घर जा रहे थे कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने रात करीब 8 बजे आमला क्लब के समीप एक संकरी गली में उन पर गोली चलाई। सूत्रों के अनुसार, प्रतीत होता है कि हमलावर दोपहिया वाहन पर मोहंती का पीछा कर रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मोहंती को बाईं बांह पर गोली लगी। गोली चलने से वह स्कूटी से गिर गए, जिससे उनके सर पर भी चोट लग गई। पुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मोहंती को अस्पताल ले जाया गया और फिर बाद में उन्हें भुवनेश्वर लाया गया।

पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ज्ञानेंद साहू ने बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भुवनेश्वर के अस्पताल भेजने का फैसला किया है। 1995 से लगातार विधायक रहे मोहंती के पास कानून मंत्रालय भी है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से हमलावरों को शीघ्र पकड़ने की खातिर कदम उठाने के लिए कहा है। पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्रा ने एक विशेष दल गठित किया है, जो हमलावरों को पकड़ने के लिए पुरी गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi