Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसी ये आस्था..? देखेंगे तो रूह कांप जाएंगी... (वीडियो)

हमें फॉलो करें कैसी ये आस्था..? देखेंगे तो रूह कांप जाएंगी... (वीडियो)
, गुरुवार, 21 अगस्त 2014 (18:45 IST)
मध्यप्रदेश की सीमा से लगा गुजरात का एक गांव। एक शख्स संगीत की धुन पर नाच रहा है। इस व्यक्ति ने पुरुष के कपड़े तो पहन ही रखे है मगर ऊपर से एक साड़ी भी लपेट रखी है। इसे तांत्रिक कह लीजिए या बाबा या फिर कुछ और। यह विचित्र तरीकों से बच्चों की बीमारियां भगाने का दावा करता है।

इसके हाथ में एक नवजात बच्चा झूल रहा है। जिसे ये बड़ी निर्दयता से कभी उछाल रहा है तो कभी गोल-गोल घुमा रहा है। यह सब देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शरीर में कंपन पैदा हो जाता है। मगर इस व्यक्ति के चेहरे पर शिकन तक नहीं है।

दुर्भाग्य से अंधविश्वास के शिकार कुछ लोग संगीत के साथ तालियां बजा रहे हैं। बच्चा यदि रो भी रहा है तो इस शोर में उसकी चीखें सुनाई नहीं पड़ती हैं। जिस तरह बच्चे को उछाला और घुमाया गया, उससे बच्चे की जान भी जा सकती थी या फिर उसके नाजुक शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता था। यह व्यक्ति अंत में बच्चे को चूमता है और उसे टीका लगाता है।

अब आप बताइए क्या इस तरह किसी बच्चे का इलाज किया जा सकता है। इस तरह का इलाज तो बच्चे के लिए जानलेवा भी हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi