Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोविंदा की जगह लड़ेंगे संजय निरुपम

महाराष्ट्र में कांग्रेस के छह और उम्मीदवार घोषित

हमें फॉलो करें गोविंदा की जगह लड़ेंगे संजय निरुपम
नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 31 मार्च 2009 (23:09 IST)
कांग्रेस ने मंगलवार को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री सुशीलकुमार शिंदे को शोलापुर से तथा संजय निरुपम को मुंबई उत्तर सीट से उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में जालना से डॉक्टर कल्याण काले, औरंगाबाद से उत्तमसिंह पवार, मुंबई उत्तर पश्चिम से गुरुदास कामत, सांगली से प्रतीक प्रकाश पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है तथा दोनों दलों के बीच सीटों के बँटवारे को लेकर हुए फैसले के तहत राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 26 पर कांग्रेस तथा 22 पर एनसीपी चुनाव लड़ रही है

कांग्रेस ने इससे पहले अपने 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। छह उम्मीदवारों की घोषणा आज की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi