Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी लड़की

हमें फॉलो करें छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी लड़की
मुजफ्फरनगर , शनिवार, 30 अगस्त 2014 (15:41 IST)
FILE
मुजफ्फरनगर। दिल्ली की रहने वाली 25 साल की एक लड़की कथित तौर पर ट्रेन से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई।

चलती ट्रेन में 2 लड़के, लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और उसका बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। उत्पीड़न से बचने के लिए लड़की चलती ट्रेन से कूद गई थी।

राजकीय रेल पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जब लड़की अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से अपने 2 भाइयों के साथ दिल्ली से हरिद्वार के लिए जा रही थी तभी शामली स्टेशन के पास यह घटना हुई।

पीड़िता के भाई विकास और अंकित ने बताया कि अज्ञात युवकों ने जब उनकी बहन के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया, तब वह ट्रेन से कूद गई थी। लड़के उनका बैग भी छीनकर फरार हो गए।

घायल लड़की को शामली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जिसके बाद गंभीर अवस्था में लड़की को दिल्ली के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi