Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जख्मी तेंदुआ प्राणी संग्रहालय में (वीडियो)

हमें फॉलो करें जख्मी तेंदुआ प्राणी संग्रहालय में (वीडियो)
, गुरुवार, 3 जुलाई 2014 (12:38 IST)
इंदौर। शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बुधवार को नए मेहमान का आगमन हुआ है। दरअसल, एक तेंदुआ नए मेहमान के रूप में यहां आया है।

इस तेंदुए को मंगलवार रात देवास जिले से वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड़ा है, जहां यह एक घर में घुस गया था। इसके बाद इसे इंदौर के चिड़ियाघर भेज दिया गया।

पकड़े गए तेंदुए की हालत फिलहाल गंभीर है, लेकिन वह खतरे के बाहर है। वेटनरी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय के मुताबिक पकड़े गए तेंदुए को चलने-फिरने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। संभवतः वह काफी दिनों से भूखा होगा तभी उसने कहीं किसी पर कोई अटैक नहीं किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi