Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू से 628 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना

हमें फॉलो करें जम्मू से 628 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना
जम्मू , शनिवार, 26 जुलाई 2014 (11:43 IST)
FILE
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर यात्री निवास से शनिवार को अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था पवित्र गुफा में अमरेश्वर महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शनिवार को कुल 628 तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुए। इनमें 391 पुरुष, 179 महिलाएं, 11 बच्चे और 47 साधु शामिल थे। ये लोग 18 वाहनों के काफिले में रवाना हुए।

आधार शिविर से पहली बस सुबह 4.05 बजे तथा अंतिम बस 4.15 बजे रवाना हुई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi