Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डकैतों ने किया महिला से बलात्कार

हमें फॉलो करें डकैतों ने किया महिला से बलात्कार
हापुड़ , बुधवार, 23 जुलाई 2014 (11:25 IST)
FILE
हापुड़। हापुड़ जिले के हाफिजपुर क्षेत्र में 12 सदस्यीय डकैतों के एक गिरोह ने ईंट भट्टे पर काम करने वाले 14 श्रमिक परिवारों को बंधक बनाकर उनसे लूटपाट की जबकि 3 डकैतों ने कथित तौर पर बंदूक के बल पर एक महिला से सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात उस समय हुई तब गिरोह ने हाफिजपुर क्षेत्र के भटियाना गांव में उस जगह पर धावा बोला, जहां ईंट भट्टे पर काम करने वाले श्रमिकों के 14 परिवार रहते थे। गिरोह ने मजदूरों से उनके सामान लूट लिए।

हाफिजपुर पुलिस थाने के प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि 3 डकैत एक श्रमिक की पत्नी को बलपूर्वक अपने साथ पास के एक खेत में ले गए और उससे सामूहिक बलात्कार किया। महिला का पति कांवर लेकर गया हुआ था।

उन्होंने बताया कि इसी गिरोह ने 3 दिन पहले जिले की धौलाना तहसील में लूट की थी। हंगामे की आवाज सुनकर ईंट भट्टे का मालिक मौके पर पहुंचा जिसके बाद डकैत फरार हो गए।

ईंट भट्टा मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यद्यपि पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला अभी दर्ज नहीं किया है।

कुमार ने बताया कि महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi