Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डकैतों ने की सपा नेता की हत्या

हमें फॉलो करें डकैतों ने की सपा नेता की हत्या
फिरोजाबाद , सोमवार, 25 अगस्त 2014 (20:29 IST)
FILE
फिरोजाबाद। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार तड़के डकैतों ने एक सपा नेता के घर धावा बोलकर उनकी हत्या कर दी और उनकी पत्नी को घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के माधोगंज रेलवे फाटक के निकट रहने वाले सपा नेता रामरतन यादव का परिवार छत पर सो रहा था।

तड़के 15 से 20 डकैतों ने उनके घर पर धावा बोला और परिवार वालों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उन्हें लाठियों से पीटा। इस दौरान यादव की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

शर्मा ने बताया कि डकैत लगभग 25 लाख रुपए नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डकैतों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi