Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुल्हन से पहले बन गई माँ!

हमें फॉलो करें दुल्हन से पहले बन गई माँ!
मंडला, मप्र (भाषा) , शुक्रवार, 9 मई 2008 (22:10 IST)
मंडला जिले की जनपद पंचायत निवास में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिए पंजीकृत एक लड़की ने विवाह के पूर्व ही अस्पताल में एक स्वस्थ्य बालिका को जन्म दिया।

निवास में हुए सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिए ग्राम पंचायत गडरा निवासी संतोबाई और अर्जुन ने परिणय सूत्र में बँधने के लिए पंजीयन करा रखा था।

गुरुवार को जब यह जोड़ा विवाह मंडप में जाने के लिए अपने घर से निकला तो मंडप तक पहुँचने से पहले ही संतोबाई को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने निवास चिकित्सालय में एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया।

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि संतोबाई और अर्जुन लंबे समय से बिना शादी के ही साथ रह रहे थे और गाँव वालों के कहने पर दोनों ने इस योजना का लाभ उठाकर विधिवत विवाह करने का फैसला किया। दुल्हन बनने से पहले ही संतोबाई को प्रसव वेदना शुरू हो जाने से अस्पताल ले जाना पड़ा और वह माँ बन गई।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सफीर कुरैशी ने बताया कि उक्त जोड़े का आवेदन पंजीयन हेतु आया था। सामूहिक विवाह समारोह में 89 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जबकि 16 जोड़ो को विभिन्न कमियों के चलते अपात्र मानते हुए विवाह करने से रोक दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi