Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द्वीप पर गणपति स्थापना के लिए रोका

हमें फॉलो करें द्वीप पर गणपति स्थापना के लिए रोका
, शनिवार, 30 अगस्त 2014 (11:38 IST)
FILE
रामेश्वरम। भगवान गणेश की मूर्ति लेकर उसकी स्थापना तथा पूजा के लिए काचाथिवु द्वीप जाने का प्रयास कर रहे एक हिन्दू संगठन के सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को रोक दिया। वे द्वीप को श्रीलंका से वापस पाने के लिए भगवान गणेश की प्रार्थना करना चाह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि भारत सेना मूवमेंट के तीन सदस्य डेढ़ फुट ऊंची मूर्ति लेकर ट्रेन से चेन्नई से यहां पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तट से आगे बढ़ने से रोक दिया।

बाद में पुलिस ने तीनों से मूर्ति का विर्सजन कराया और उन्हें चेतावनी देकर वापस लौटा दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi