Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंडित भीमसेन की सम्पत्ति पर विवाद

हमें फॉलो करें पंडित भीमसेन की सम्पत्ति पर विवाद
मुंबई , मंगलवार, 22 जुलाई 2014 (23:58 IST)
मुंबई। दिवंगत शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी के बच्चों के बीच कानूनी विवाद शुरू हो गया क्योंकि उनके ज्येष्ठ पुत्र राघवेंद्र ने अपने पिता की वसीयत को चुनौती दी है।

जोशी की पहली पत्नी सुनंदा के पुत्र राघवेंद्र (69) ने दावा किया है कि उनके पिता 86 वर्ष के थे, और वे मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं थे क्योंकि 22 सितम्बर 2008 को जब उन्होंने कथित तौर पर वसीयत पर हस्ताक्षर किए उससे एक महीने पहले बीमारी और मस्तिष्क में ट्यूमर के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।

राघवेंद्र की याचिका पर पुणे की दीवानी अदालत ने जोशी की दूसरी पत्नी वत्सला के दो पुत्रों और एक पुत्री को पुणे स्थित बंगले और दो फ्लैट बेचने या किराए पर देने से रोक लगा दी जो उन्हें वसीयत में मिले थे।

दूसरी पत्नी से जोशी के बच्चों ने इस आदेश को बम्बई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। न्यायमूर्ति केके तातेद ने कल मामले की सुनवाई 11 अगस्त के लिए स्थगित कर दी। (भाषा)पंडित भीमसेन जोशी, संपत्ति विवाद, पुणे अदालत
Pandit Bhimsen Joshi, property disputes, Pune court
मुंबई। दिवंगत शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी के बच्चों के बीच कानूनी विवाद शुरू हो गया क्योंकि उनके ज्येष्ठ पुत्र राघवेंद्र ने अपने पिता की वसीयत को चुनौती दी है।

जोशी की पहली पत्नी सुनंदा के पुत्र राघवेंद्र (69) ने दावा किया है कि उनके पिता 86 वर्ष के थे, और वे मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं थे क्योंकि 22 सितम्बर 2008 को जब उन्होंने कथित तौर पर वसीयत पर हस्ताक्षर किए उससे एक महीने पहले बीमारी और मस्तिष्क में ट्यूमर के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।

राघवेंद्र की याचिका पर पुणे की दीवानी अदालत ने जोशी की दूसरी पत्नी वत्सला के दो पुत्रों और एक पुत्री को पुणे स्थित बंगले और दो फ्लैट बेचने या किराए पर देने से रोक लगा दी जो उन्हें वसीयत में मिले थे।

दूसरी पत्नी से जोशी के बच्चों ने इस आदेश को बम्बई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। न्यायमूर्ति केके तातेद ने कल मामले की सुनवाई 11 अगस्त के लिए स्थगित कर दी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi