Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पड़ोसी ने किया 40 वर्षीय महिला से बलात्कार

हमें फॉलो करें पड़ोसी ने किया 40 वर्षीय महिला से बलात्कार
जमशेदपुर , सोमवार, 25 अगस्त 2014 (20:33 IST)
FILE
जमशेदपुर। जमशेदपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर पटम्दा में 40 वर्षीय महिला से उसके पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।

पटम्दा पुलिस थाने के प्रभारी श्रीतीधर महतो ने बताया कि महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसके पड़ोसी नाथ परमानिक ने गुरुवार को उससे बलात्कार किया और बाद में अपने पिता अमूल्य परमानिक के साथ मिलकर उस पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को पास के अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने आज उसे एमजेएम अस्पताल भेज दिया। महतो ने आज बताया कि दोनों ही परिवारों के बीच पूर्व में झगड़े हुए हैं और इस संबंध में शिकायतें भी दर्ज कराई गई थीं।

पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि परिवारों के बीच पुराना विवाद है लेकिन हमने बलात्कार के आरोप के बाद महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अगवा कर दो सगी बहनों से गैंगरेप : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले दो सगी बहनों के साथ दिल्ली से अगवा करके कथित रूप से गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष इंदिरापुरम हरदयाल यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार खोडा कॉलोनी स्थित भारतनगर में रहने वाली दो सगी बहनों का दिल्ली से कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया और कथित रूप से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सगी बहनों ने घर लौटकर पूरी बात परिवार वालों को बताई तो वह दोनों को लेकर इंदिरापुरम थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता के पिता ने एक युवक को नामजद कराते हुए चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बहनों को डॉक्टरी मुआयने के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

अधेड़ ने किया मासूम से कुकर्म : गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अधेड़ ने पड़ोस में रहने वाले एक मासूम के साथ कथित रूप से दुराचार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिहानी चुंगी चौकी के पास रहने वाला शरद कारपेंटर का कार्य करता है। गुरुवार की रात उसने 11 साल के एक बच्चे के साथ दुराचार किया।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : हैदराबाद के शाहीन नगर के एक फार्महाउस में 18 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

साइबराबाद पुलिस ने आज बताया कि जिम इंस्ट्रक्टर फैसल दय्यानी को दो अन्य व्यक्तियों सलाम हमदी और अली बराकबा के साथ कल गिरफ्तार किया गया है। हमदी ट्रेवल एजेंट है जबकि बराकबा ने फैसल और अन्य आरोपियों को छिपने की जगह दी थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसका मंगेतर 31 जुलाई को फार्महाउस गए थे। फैसल छह सहयोगियों के साथ वहां डाका डालने की नीयत से गया था। पुलिस ने अपनी एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने फैसल को गिरफ्तार किया और उसके पास से सबूत जब्त किए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi