Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परिजन सोते रहे, लड़की से बलात्कार

हमें फॉलो करें परिजन सोते रहे, लड़की से बलात्कार
जाजपुर (ओडिशा) , मंगलवार, 1 जुलाई 2014 (17:35 IST)
FILE
जाजपुर (ओडिशा)। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के पुरुष मित्र ने उसके साथ उसके घर पर बलात्कार किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना पिछले बुधवार की है जब आरोपी लड़की से मिलने के बहाने कियापाड़ा में उसके घर पहुंचा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान जितेन्द्र मोहाराना (22) के रूप में की गई है जो कि पड़ोस के क्योंझर जिले कि रामचंद्रपुर पुलिस थाने के अंतर्गत करादापल गांव का निवासी है।

सेल फोन पर एक गलत कॉल के दौरान बातचीत के बाद दोनों कुछ महीने पहले संपर्क में आए थे। इसमे बाद दोनों में संबंध हो गए। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने प्राथमिकी में यह दावा किया है कि जब यह घटना घटी तब उसके परिवार वाले अन्य कमरों में सो रहे थे।

पुलिस के अनुसार मामला सामने तब आया जब अगली सुबह पीड़िता की मां ने लड़की के होठों और गालों पर कुछ निशान देखे और इसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद लड़की ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस थाना जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

कोरई पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुष्पलता बारिक ने कहा कि लड़की (17) ने शिकायत की है कि बुधवार की रात को उसके पुरुष मित्र ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने कहा कि उसका पुरुष मित्र उससे मिलने के बहाने उसके घर पर आया था, लेकिन उसने उसका बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मोहराना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi