Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पांच दरिंदों ने किया मासूम से बलात्कार

हमें फॉलो करें पांच दरिंदों ने किया मासूम से बलात्कार
बलिया , गुरुवार, 28 अगस्त 2014 (14:18 IST)
FILE
बलिया। उत्तरप्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र में पांच लोगों ने कन्या भोज में शामिल होने गई 12 साल की एक लड़की को कथित रूप से अपनी हवस का शिकार बना डाला।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र में 26 अगस्त की रात कन्या भोज में शामिल होने गई 12 साल की एक लड़की को पांच लोग एकांत में ले गए और उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी होने पर पीड़ित लड़की के परिजनों ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मुन्ना यादव नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi