Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिका राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद', अनिता ने दिया नोटिस

हमें फॉलो करें बिका राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद', अनिता ने दिया नोटिस
FILE
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपर स्टार रहे स्वर्गीय राजेश खन्ना के बंगले 'आशीर्वाद' को लेकर विवाद हो गया है। राजेश खन्ना की मृत्यु के बाद इसे एक व्यवसायी को बेच दिया गया है।

यह बंगला 90 करोड़ में बिका है। अंतिम दिनों में राजेश खन्ना की करीबी रही अनीता आडवाणी ने कहा है कि वे बंगला बेचे जाने पर नोटिस भेजेंगी।

चर्चा है कि राजेश खन्ना का कार्टर रोड स्थित जिसने यह बंगला खरीदा है उसका सरनेम शेट्टी है और 15 दिन पूर्व उसने यह बंगला खरीद लिया है। राजेश खन्ना अपने पीछे 200 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। वर्ष 2012 में राजेश खन्ना की मौत होने के बाद बंगले का स्वामित्व उनकी बेटियों टिवंकल और रिंकी खन्ना को मिल गया था। चर्चा थी कि टिवंकल और रिंकी बंगले को संग्रहालय में तब्दील करना चाहती हैं लेकिन बात नहीं बन सकी।

18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना की मौत के बाद यह संपत्ति उनकी बेटी ट्विंकल और रिंकी खन्ना के नाम हो गई थी। राजेश खन्ना की मौत एक महीने बाद ही उनकी इच्छा के अनुसार बंगले का नाम बदलकर वरदान आशीर्वाद कर दिया गया, लेकिन खन्ना के साथ काफी समय तक लिव इन में रहने वाली अनिता आडवाणी ने इस पर अपनी हिस्सेदारी का दावा ठोंक दिया था। अब अनीता आडवाणी ने कहा है कि वे नोटिस भेजेंगी।

राजेश खन्ना ने यह बंगला जुबली कुमार राजेन्द्र कुमार से 3.5 लाख रुपए में खरीदा था और तब इसका नाम डिंपल था। राजेश खन्ना इस बंगला का नाम 'डिंपल' ही रखना चाहते थे लेकिन राजेंद्र कुमार के अनुरोध पर राजेश खन्ना ने बंगला का नाम बदलकर आशीर्वाद रख लिया था।

अगले पन्ने पर, जबर्दस्ती लगवाया वसीयत अंगूठा...


अनिता ने कहा‍ कि मैं संपत्ति बेचने का विरोध कर रही हूं। उन्होंने कहा कि वसीयत फर्जी है और राजेश खन्ना से वसीयत पर जबर्दस्ती अंगूठा लगवाया गया है। वे समय बहुत बीमार थे और सोचने-समझने की क्षमता उनमें नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब राजेश खन्ना जिंदा थे तो बंगला खरीदने के लिए उन्हें 150 करोड़ रुपए में आया। लेकिन उन्होंने इसे नहीं बेचा। काका अपने इस बंगले को म्यूजियम बनाना चाहते थे। अनिता आडवाणी ने कहा कि मैं इस पूरे मामले को कोर्ट में चुनौती दूंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi