Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र को बाँटेगी राज की राजनीति-शंकराचार्य

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र को बाँटेगी राज की राजनीति-शंकराचार्य
जमशेदपुर (वार्ता) , रविवार, 2 नवंबर 2008 (23:07 IST)
हिन्दुओं के चार प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कथित क्षेत्रवाद का विरोध करते हुए कहा है कि राज ठाकरे ने अगर इस तरह की भावना को भड़काना जारी रखा तो इससे महाराष्ट्र ही बँट जाएगा।

शंकराचार्य ने रविवार को कहा क्षेत्रवादी भावना को बढ़ावा देने से देश की एकता खतरे में पड़ जाएगी। जीविका के लिए पूरे देश में कोई भी कहीं रह सकता है। ऐसा कोई राज्य भी नहीं है, जहाँ दूसरे राज्यों के लोग नहीं हों।

उन्होंने कहा मुंबई को केवल मराठी लोगों ने ही मुंबई नहीं बनाया है। इसमें अन्य राज्यों के लोगों का भी बहुत योगदान है। महाराष्ट्रवाद की बात करने वाले राज ठाकरे को यह भी समझना चाहिए कि महाराष्ट्र में ही विदर्भ तथा पुणे और मुंबई के लोगों में अलग-अलग क्षेत्रीय भावना है। क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने से ये भावनाएँ भी बलवती होंगी और राज्य भी बँट जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi