Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिठाई 22 हजार रुपए किलो!

हमें फॉलो करें मिठाई 22 हजार रुपए किलो!
लखनऊ (वार्ता) , शनिवार, 25 अक्टूबर 2008 (13:13 IST)
सुनने में भले ही अटपटा और आश्चर्यजनक लगे, लेकिन सत्य है कि इस बार दीपावली में सोने से बनी मिठाई बिक रही है। इस मिठाई की कीमत सैकडे़ में नहीं बल्कि पूरे 22 हजार रुपए किलो है।

छावनी क्षेत्र में स्थित मिठाई की एक प्रतिष्ठित दुकान पर दीपावली के अवसर पर बन रही इस विशेष मिठाई में सोने के साथ ही चिलगोजा और केसर भी मिलाया जा रहा है। इस मिठाई में चीनी की मात्रा काफी कम रखी गई है।

दुकान के मालिक रवीन्द्र ने बताया कि अपने ग्राहको की बेहद माँग पर उन्होंने एक विशेष तरीके से इस मिठाई को बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मिठाई की कीमत 22 हजार रुपए प्रतिकिलो रखी गई है, लेकिन 12-12 ग्राम के दो-दो पीस एक छोटे बक्शे में रखकर भी बेचे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चिलगोजा और केसर के साथ सोने का वर्क चीनी में मिलाकर पहले खूब गर्म किया जाता है। उसके बाद इसे ठंडा कर अतिआर्कषक बर्फीनुमा काट लिया जाता है। इसके ऊपर भी सोने का वर्क लगाया जाता है। इसमें मिली चारों चीजों के अनुपात बताने से उन्होंने सीधे मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मिठाई में डाला जा रहा सोना सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं होगा। इसके पीछे उनका तर्क था कि राजा-महाराजाओं के समय में भी सोना खाया जाता था और आज आयुर्वेद की कुछ दवाइयों में स्वर्णभस्म का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि उनकी इस मिठाई की बेहद माँग है। इसकी आपूर्ति वे बमुश्किल कर पा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi