Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रामलला हम आएंगे, मन्दिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे...

हमें फॉलो करें रामलला हम आएंगे, मन्दिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे...
लखनऊ , शुक्रवार, 8 मार्च 2013 (15:32 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को बेरोजगारी भत्ता के सवाल पर सरकार को धोखेबाज बताकर सदन से बहिर्गमन कर रही भाजपा को राजस्व मंत्री ने 'रामलला हम आएंगे, मन्दिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे' कहकर जवाब दिया।

भाजपा के सतीश महाना, रामचन्द्र यादव और तीन अन्य विधायकों के सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते के लिए कुल 12 लाख 26 हजार आवेदन आए थे जिसमे 10 लाख 73 हजार लोगो को बेरोजगारी भत्ता दिया गया।

भाजपा के हुकुम सिंह ने कहा कि जो लोग बेरोजगार है और उन्हे भत्ता नहीं मिला तो क्या उन्हें पेंशन दी जाएगी। चौधरी के जवाब से असंतुष्ट भाजपा सदस्यो ने सदन का बहिर्गमन किया।

बहिर्गमन कर रहे भाजपा सदस्यों को चौधरी ने 'रामलला हम आएंगे, मन्दिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे' कहकर जवाब दिया।

चौधरी का आशय था कि भाजपा स्वयं धोखेबाज है। राम तक को नहीं छोड़ा और दूसरे को धोखेबाज बता रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi