Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लड़की ने काटा बलात्कारी तांत्रिक का लिंग

हमें फॉलो करें लड़की ने काटा बलात्कारी तांत्रिक का लिंग
मधेपुरा , शुक्रवार, 1 अगस्त 2014 (12:33 IST)
FILE
मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक लड़की ने उसके साथ रेप करने वाले तांत्रिक का लिंग ही काट डाला। तांत्रिक ने उसकी बीमारी ठीक करने के नाम पर उसके साथ जबरदस्ती की थी।

यह पूरा मामला उस समय प्रकाश में आया जब 30 जुलाई को महिला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह लड़की 1 जुलाई को बीमार पड़ गई थी। उसकी मां ने अपनी बहन के पति महेंद्र मेहता को बुलावा भेजा। मेहता तंत्र-मंत्र से इलाज करता है।

तांत्रिक ने कहा कि लड़की पर किसी सुपरनैचरल पावर का साया है। इसके बाद वह इलाज के नाम पर लड़की को अलग एक कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया।

अगले दिन लड़की को अकेला देख तां‍त्रिक फिर वहां आया और उसे अपने घर आने को कहा। लड़की रात को उसके घर पहुंची। उसने तांत्रिक से हुई बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने साथ लाए चाकू से तांत्रिक का लिंग काट दिया।

इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi