Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लाड़ली के मुंह में कपड़ा ठूंस जंगल में फेंका...

निर्दयी मां-बाप की करतूत

हमें फॉलो करें लाड़ली के मुंह में कपड़ा ठूंस जंगल में फेंका...
इंदौर। शहर के पास एक तिंछा फॉल नामक एक पिकनिक स्पॉट पर निर्दयी मां-बाप ने आठ महीने की मासूम को फेंक दिया। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की के मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था ताकि उसकी आवाज किसी के कानों तक नहीं पहुंच सके। ... और वह बरसते पानी में वहीं दम तोड़ दे।


लेकिन, ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उसे कुछ चरवाहों ने देख लिया। उन्होंने बुधवार सुबह इस कसमसाती बच्ची को देखा तो दंग रह गए। फिलहाल बच्ची का एमवायएच में इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की मानें तो 20 घंटे से भी ज्यादा समय से बच्ची ने कुछ खाया-पीया नहीं है। हो सकता है कि बारिश की बूंदें ही उसके लिए वरदान साबित हुईं। मासूम के साथ ऐसा क्रूर बर्ताव किसने किया, यह अभी पता नहीं चल पाया। मामा, शिवराज सुन रहे हैं ना अपनी लाड़ली की व्यथा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi