Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विधायक ने पकड़ा पूर्व महिला सांसद का पल्लू, मचा बवाल

हमें फॉलो करें विधायक ने पकड़ा पूर्व महिला सांसद का पल्लू, मचा बवाल
, गुरुवार, 18 सितम्बर 2014 (12:31 IST)
सिवनी। एक निर्दलीय विधायक द्वारा एक पूर्व महिला सांसद की साड़ी के पल्लू से अपना हाथ पोंछने से बवाल मच गया। मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले का है। विधायक दिनेश राय उर्फ मुनमुन ने मंच पर ही भाजपा की वरिष्ठ नेता नीता पटेरिया की साडी के पल्लू से हाथ पोंछ लिया और उन्हें इस बात का पता तक नहीं लगा, लेकिन यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

किसानों को फसल बीमा की राशि के वितरण के इस कार्यक्रम के मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन खुद मंच पर मौजूद थे। पूर्व सांसद नीता पटेरिया ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मीडिया में क्लिपिंग दिखाने यह पता चला। अब वे एक विधायक हैं उन्हें मंच की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए कि वो कहां पर हैं और किस पद पर हैं। हमारे स्वभाव में बहुत ज्यादा मजाक करना और ये सब रहा नहीं है ये सभी जानते हैं।

पूर्व महिला सांसद को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री और बीजेपी के जिलाध्यक्ष से कर दी। दूसरी ओर निर्दलीय विधायक दिनेश राय ने इसे भाभी-देवर का मजाक कहते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi