Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिक्किम में भूस्खलन के कारण फंसे 130 पर्यटक

हमें फॉलो करें सिक्किम में भूस्खलन के कारण फंसे 130 पर्यटक
गंगटोक , बुधवार, 23 जुलाई 2014 (18:54 IST)
गंगटोक। सिक्किम में चांगु-नाथुला मार्ग पर भूस्खलन के कारण फंसे कम से कम 130 पर्यटकों और सीमा पर व्यापार करने वाले व्यापारियों को सेना ने बचा लिया।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर हुए भूस्खलन के कारण 25 गाड़ियों में सवार पर्यटक और व्यापारी जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर फंस गए थे। यह मार्ग चांगु से नाथुला को जोड़ता है।

सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए लोगों को सेना द्वारा बचा लिया गया और मंगलवार को उन्हें शिविरों में ठहराया गया था, जहां से बुधवार को उन्हें गंगटोक भेज दिया गया।

भारी बारिश के कारण सफाई के कार्य में बाधा आई और फिर कभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi