Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुनील तटकरे महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष नियुक्त

हमें फॉलो करें सुनील तटकरे महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष नियुक्त
मुंबई , बुधवार, 25 जून 2014 (18:06 IST)
FILE
मुंबई। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री सुनील तटकरे को बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

तटकरे भास्कर जाधव की जगह लेंगे, जो 14 जुलाई 2013 से इस पद पर थे। पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए जाधव ने तटकरे के नाम का प्रस्ताव रखा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुकर पिचाड़, हसन मुशरिफ, अनिल देशमुख और अन्ना डांगी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

मुशरिफ ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि तटकरे यह सुनिश्चित करेंगे कि इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का मुख्यमंत्री पद राकांपा को मिले।

सभी वक्ताओं ने तटकरे की संगठनात्मक क्षमताओं और सरपंच से लेकर राज्य का जल संसाधन मंत्री बनने के सफर की सरहाना की। इस मौके पर पार्टी प्रमुख शरद पवार और वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल मौजूद थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi