Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरीश रावत के खिलाफ स्मृति मोर्चे पर...

- ललित भट्‌ट, देहरादून से

हमें फॉलो करें हरीश रावत के खिलाफ स्मृति मोर्चे पर...
, शनिवार, 19 जुलाई 2014 (14:32 IST)
FILE
प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपनी ताकत झोंक रखी है। यह चुनाव हाल ही में राज्य की पांचों लोकसभा सीटें हारी सत्ताधारी कांग्रेस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बतौर मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए तो यह मुकाबला और प्रतिष्ठापूर्ण हो गया है। यदि वे चुनाव हार जाते हैं तो उनकी 'कुर्सी' भी जाती रहेगी।

प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों डोईवाला, सोमेश्वर व धारचूला में हो रहे उपचुनाव में धारचूला सीट पर मुख्यमंत्री की दांव प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे राज्य में मोदी लहर को देखने के बाद अब उपचुनाव के लिए जहां कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा रखी है, वहीं भाजपा भी इन चुनावों में फिर से मोदी लहर को भुनाने के साथ ही स्टार प्रचारकों को बुलाकर मैदान में जमी है। इसी के चलते आज डोईवाला सीट से भाजपा के प्रत्याच्ची त्रिवेन्द्रसिंह रावत के पक्ष में प्रचार करने के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं।

केंन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा उप चुनाव कोई सामान्य चुनाव नही हैं। यह चुनाव इतिहास बनाने जा रहे हैं। देश की तरह यह प्रदेश भी कांग्रेस मुक्त होगा और राज्य में नई सरकार गठित होगी।

सुबह से जारी भारी बारिश के बावजूद सभा में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। खासकर महिलाएं अच्छी खासी तादात में मौजूद रही। इस मौके पर ईरानी ने केन्द्र सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि देश में आज ऐसी सरकार है, जिसके पास विकास व सुशासन को लेकर एक व्यापक दृष्टि है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार दूरगामी सोच के साथ चल रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करके एक नया संदेश दें। उन्होंने विगत वर्ष आई प्राकृतिक आपदा की चर्चा करते हुए कहा तब नरेंन्द्र मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण की बात कही थी। मगर राजनीतिक कारणों से उन्हें अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इसलिए अब जनता के पास इस अन्याय का बदला लेने का मौका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi