Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों के डायपरों में मिला 16 किलो सोना

Advertiesment
हमें फॉलो करें diapers
नई दिल्ली , मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (08:09 IST)
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बच्चों के डायपरों में छिपा कर रखे गए 16 किलोग्राम सोने के बिस्किट जब्त कर लिए गए और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
जब्त सोने के बिस्किट 4.28 करोड़ रुपए के आंके गए हैं। दुबई से कुछ यात्रियों के समूह के यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को उन्हें रोका जिसके बाद यह सोना जब्त किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे यह बरामदगी की गई। दो नवजात शिशुओं सहित छह यात्रियों का एक समूह यहां दुबई से जब पहुंचा तब उन्हें एक गहन जांच के लिए रोका गया।
 
उन्होंने बताया कि करीब 16 किलोग्राम सोने के बिस्किट यात्रियों से बरामद किए गए। हर बिस्किट एक किलोग्राम का था। इन्हें दो बच्चों के डायपरों और तौलिये में छिपा कर रखा पाया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी पर यह क्या कह गए ओवैसी, मच गया बवाल...