Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रहस्यमय स्थिति में 300 कौवों की मौत

हमें फॉलो करें रहस्यमय स्थिति में 300 कौवों की मौत
, सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (11:45 IST)
तरनतारन। चंडीगढ़ में सुखना झील में बत्तखों की मौत के बाद अब पड़ोसी तरनतारन जिले में रहस्यमय स्थिति में 300 से ज्यादा कौवों की मौत हो गई है।
 
तरनतारन के उपायुक्त बलविन्दर सिंह धारीवाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए रविवार को कहा कि बिगायारी गांव में मृत मिले मृत कौवों को जमीन में दबा दिया गया।

 उन्होंने कहा कि रहस्यमय स्थिति में कौवों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए नमूने चंडीगढ़ भेजे गए हैं।
 
धारीवाल ने कहा कि जिले के पशुपालन के उपनिदेशक को अलर्ट रहने और राज्य मुख्यालय तथा क्षेत्र के विशेषज्ञों के संपर्क में रहने को कहा गया है। कौवों की मौत से क्षेत्र के पाल्ट्री फॉर्म मालिकों में दहशत फैल गई है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi