Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

742 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

हमें फॉलो करें 742 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना
जम्मू , शनिवार, 28 जून 2014 (14:45 IST)
FILE
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए 742 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को जम्मू स्थित आधार शिविर से रवाना हो गया और उसने भारी सुरक्षा के बीच दक्षिणी कश्मीर के पवित्र गुफा मंदिर के लिए आगे की यात्रा की शुरू की।

पुलिस ने कहा कि जत्थे में शामिल 626 पुरुष, 102 महिलाएं और 14 बच्चे 3 मोटरसाइकलों सहित 34 गाड़ियों के काफिले में शनिवार सुबह करीब 4.45 बजे भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ रवाना हुए।

यात्रियों का काफिला कश्मीर घाटी में बालटाल आधार शिविर की ओर बढ़ने के लिए पहले ही जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबान जिले को पार कर चुका है।

इस जत्थे को मिलाकर अब तक 1,902 तीर्थयात्री जम्मू से आगे की अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi