Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रसिद्ध निर्देशक ए विनसेंट नहीं रहे

हमें फॉलो करें प्रसिद्ध निर्देशक ए विनसेंट नहीं रहे
चेन्नई , बुधवार, 25 फ़रवरी 2015 (22:07 IST)
चेन्नई। प्रसिद्ध निर्देशक एवं सिनेमेटोग्राफर ए. विनसेंट का संक्षिप्त बीमारी के बाद यहां पास के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।
 
विविध भाषाओं में फिल्मों में निर्देशन करने वाले विनसेंट के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बेटे अजयन विनसेंट ने बताया कि दो दिन पहले सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
केरल में जून 1928 में जन्मे विनसेंट महज 20 साल की उम्र में चेन्नई चले आए और एक सहायक कैमरामैन के रूप में जेमिनी स्टूडियोज में करियर शुरू किया।
 
अजयन ने बताया कि उनके पिता ने तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में 55 फिल्मों का निर्देशन किया। सिनेमेटोग्राफर के तौर पर तमिल, तेलुगू और मलयालम के अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया।
 
कल यहां नुनगामबाक्कम के सेंट जोसेफ चर्च में प्रार्थना होगी और उन्हें यहां क्विब्बल आईलैंड कब्रगाह में दफन किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi