Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आरएसएस तालीबानी, देश को तबाह कर देगा : आजम खान

हमें फॉलो करें आरएसएस तालीबानी, देश को तबाह कर देगा : आजम खान
, शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014 (16:24 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री आजम खान अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। आजम खान ने लखनऊ में मीडिया के सामने एक बार फिर नरेन्द्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा है।  
 

आजम ने संघ के लोगों पर आरोप लगाया कि संघ के तालिबानी हिन्दुतान को बर्बाद कर रहे हैं। आजम ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर कहा कि आजकल हमारे देश में सबका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आजम खान ने कहा ‍कि वे पूरी दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं और अपने लोगों को खुली छूट दे रखी है चाहे वे साध्वी निरंजन ज्योति हो या फिर योगी आदित्यनाथ, साक्षी महाराज या फिर कल्याण सिंह। आजम खान ने कहा कि यह संघ का पुराना एजेंडा है और वे सत्ता में आने का फायदा उठाना चाहते हैं इसलिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। (एजेंसियां) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi