Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी को जमानत

हमें फॉलो करें आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी को जमानत
नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (17:42 IST)
नई दिल्ली। दंगों के आरोप में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी को अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने 10 हजार रुपए के मुचलके पर त्रिपाठी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

मॉडल टाउन से आप विधायक त्रिपाठी को वर्ष 2013 में दिल्ली के आदर्श नगर थाने में दंगा भड़काने के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

दंगा भड़काने के मामले में उनके खिलाफ चल रही सुनवाई के लिए बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी वे गुरुवार को तय समय के अनुसार रोहिणी की अदालत में पेश नहीं हुए और 1 घंटे बाद पहुंचे लिहाजा महानगर दंडाधिकारी कपिल कुमार ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर जेल भेज दिया था।

त्रिपाठी के वकील ने इस पर अदालत में अपने मुवक्किल के लिए जमानत की अर्जी दी जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। सुनवाई के साथ ही विधायक को अदालत ने 10 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi