Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्यमंत्री अखिलेश के कार्यक्रम में भगदड़, कई घायल

हमें फॉलो करें मुख्यमंत्री अखिलेश के कार्यक्रम में भगदड़, कई घायल
इटावा , रविवार, 30 अक्टूबर 2016 (15:22 IST)
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आज जनता से मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उनसे मिलने के इच्छुक लोगों की भीड़ में हुई मामूली भगदड़ में कुछ लोग घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश लोकनिर्माण विभाग के अतिथिगृह में आम लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में फरियादी वहां पहुंच गए और मुख्यमंत्री को अपनी अर्जी देने की होड़ करने लगे। इस दौरान वहां धक्का-मुक्की होने लगी जो हल्की भगदड़ में तब्दील हो गई।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब तीन लोग जख्मी हो गये। इसके अलावा मौके पर मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आईं। उन्हें मरहम-पट्टी के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुख्यमंत्री जब लोगों से मुलाकात करके उन्हें दीपावली की बधाई दे रहे थे, तभी एक भीड़ उनकी तरफ बढ़ी। इससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान गिरने से कुछ लोग घायल हो गए। इस दौरान भीड़ को सम्भालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब आवारा कुत्तों को मारने पर मिलेंगे सोने के सिक्के!