Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अलका लांबा पर टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक निलंबित

हमें फॉलो करें अलका लांबा पर टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक निलंबित
नई दिल्ली , मंगलवार, 24 नवंबर 2015 (16:42 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के विधायक ओपी शर्मा को रैन बसेरों पर चर्चा के दौरान आप विधायक अलका लांबा के खिलाफ अशोभनीय भाषा का उपयोग करने के कारण मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शर्मा को बृहस्पतिवार तक के लिए निलंबित कर दिया जबकि आप की महिला विधायकों की मांग थी कि उन्हें पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया जाना चाहिए।
 
नारेबाजी करते हुए आप की महिला विधायकों ने यह भी मांग की कि शर्मा या विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता को टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी धमकी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मांगी गई तो वे सदन में नहीं आएंगीं।
 
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इन टिप्पणियों को लेकर हैरानी जताई और आशा व्यक्त की भाजपा इन्हें वापस लेगी। उन्होंने कहा, भाजपा विधायक ओपी शर्मा द्वारा एक महिला विधायक के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा से मैं स्तब्ध हूं। दो दिन पहले भी उन्होंने एक महिला विधायक के खिलाफ अभद्र बात कही थी। 
 
भाजपा ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। शर्मा ने यह टिप्पणी विजेन्द्र गुप्ता के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए उस समय की जब अलका ने चर्चा में हस्तक्षेप किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi