Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैरतअंगेज वीडियो, पेड़ पर नमाज पढ़ती महिला

हमें फॉलो करें हैरतअंगेज वीडियो, पेड़ पर नमाज पढ़ती महिला

कीर्ति राजेश चौरसिया

, शनिवार, 30 जुलाई 2016 (11:50 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक महिला पेड़ की पतली टहनी पर नमाज अदा करती दिखाई दे रही है। खबरों के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निकट केराकत का बताया जा रहा है।
गांव के लोगों ने अचानक पेड़ पर एक महिला को एक पतली से टहनी पर बिना किसी सहारे के नमाज़ अदा करते देखा। आसपास लोगों का हुजूम लग गया। बताया जाता है कि  इसके बाद महिला कहां गायब हो गई किसी को नहीं पता। 
 
हैरानी की बात ये है कि ना तो किसी ने इसे पेड़ पर चढ़ते देखा न ही उतरते। बहुत सारे गांव वाले इस घटना के चश्मदीद गवाह हैं और उन्होंने नमाज़ पढ़ते इस औरत की रिकॉर्डिग भी की। गांव में इस घटना को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान चिंकारा शिकार मामले में मुख्य गवाह ने मांगी सुरक्षा