Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चुनाव आयोग के खिलाफ अन्ना हजारे की जंग!

हमें फॉलो करें चुनाव आयोग के खिलाफ अन्ना हजारे की जंग!
सीकर , शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (21:22 IST)
सीकर। जन आंदोलनों की अगुवाई करने वाले अन्ना हजारे ने मौजूदा चुनाव प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि संविधान में चिह्न के आधार पर चुनाव करवाने की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद इस व्यवस्था से चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से हमारी मांग है कि बैलेट पेपर से चुनाव चिह्न हटाए।
 
अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि देश को संविधान के आधार पर चलाना है और संविधान में चिह्न पर चुनाव करवाने की व्यवस्था नहीं है फिर क्यों चिह्न आधारित चुनाव करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में केवल उम्मीदवार का नाम और उसकी फोटो होनी चाहिए। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं चुनाव आयोग से है।
 
हजारे ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए चरित्रवान उम्मीदवारों के पक्ष में मत देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में ग्रेजुएट किया और भाजपा पीएचडी करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने की चाबी मतदाताओं के हाथ में है।
 
हजारे ने आरक्षण को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि आजादी के समय इसकी जरूरत थी लेकिन आज देश के लिए आरक्षण खतरा बन कर उभर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि नेताओं ने आरक्षण को वोट का हथियार बना लिया है। उन्होंने गोमांस मामले में नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 68 साल तक इनको गोमांस नजर क्यों नहीं आया, आज हर कोई एक दूसरे पर आरोप लगा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi