Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल की तुलना की उत्तर कोरियाई तानाशाह से

हमें फॉलो करें केजरीवाल की तुलना की उत्तर कोरियाई तानाशाह से
नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 जुलाई 2015 (17:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 526 करोड़ रुपए के विशाल विज्ञापन बजट को लेकर शुक्रवार को आप सरकार की कड़ी आलोचना की और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना उत्तर कोरियाई तानाशाह से की, जो खुद का प्रचार करने में लगे रहते हैं।

वर्ष 2015-16 के भारी-भरकम सूचना और जनसंपर्क बजट को लेकर आप सरकार आलोचनाओं से घिर गई है। ताजा हमले में कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा कि यह पैसा अलग से केवल इसलिए रखा गया है ताकि एक व्यक्ति अरविंद केजरीवाल की नायक पूजा की संस्कृति जारी रखी जा सके।

कुमार ने यहां कहा कि इस धन का इस्तेमाल मरीजों का इलाज करने, अस्पताल बनाने, स्कूल या रोड बनाने में किया जा सकता था। इतना खर्चा क्यों? जबकि दिल्ली सरकार के प्रचार का काम 30-40 करोड़ रुपए में हो सकता है और वह भी ज्यादा ही है। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकारी विज्ञापनों के संबंध में उच्चतम न्यायालय का एक आदेश है।

कुमार ने कहा कि केजरीवाल उत्तर कोरियाई तानाशाह साबित हो रहे हैं, जो आत्मप्रचार और आत्म प्रोत्साहन में लगे रहते हैं। भाजपा ने भी गुरुवार को विज्ञापनों के लिए इतनी विशाल धनराशि आवंटित करने को लेकर आप सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि यह भी अपनी किस्म का भ्रष्टाचार है।

उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में सरकारी योजनाओं संबंधी विज्ञापनों, बिलबोर्ड या होर्डिंग पर मुख्यमंत्रियों और अन्य राजनीतिक हस्तियों के चित्रों को प्रतिबंधित कर दिया था। केवल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को इस आदेश से अलग रखा गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi