Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुद के चक्रव्यूह में फंसे केजरीवाल!

हमें फॉलो करें खुद के चक्रव्यूह में फंसे केजरीवाल!
, शनिवार, 1 अगस्त 2015 (11:37 IST)
नई दिल्ली। अब अरविंद केजरीवाल को विरोधी पार्टियों ने उनकी ही स्टाइल में घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली में जगह-जगह होर्डिंग और पोस्टर लगाकर केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। 
इन होर्डिंग्स के जरिए बीजेपी और कांग्रेस केजरीवाल सरकार को 526 करोड़ के खर्च पर घेरने की कोशिश में हैं जो दिल्ली सरकार के प्रचार पर खर्च किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार ने पिछले दिनों पूरी दिल्ली में होर्डिंग लगाकर प्रधानमंत्री मोदी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी।  
 
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 560 करोड़ रुपए जो केजरीवाल सरकार ने अपने प्रचार में लगाए उसमें कितना कुछ दिल्ली के विकास के लिए हो सकता था, इतने में महिला सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए जा सकते थे, नई बसें लाई जा सकती थीं, विकास के कई काम किए जा सकते थे जो नहीं किए गए। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi