Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली भाजपा ने की केजरीवाल से माफी की मांग

हमें फॉलो करें दिल्ली भाजपा ने की केजरीवाल से माफी की मांग
, बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (19:59 IST)
नई दिल्ली। एनएमडीसी पेंशन से जुड़े एक मामले में उच्च न्यायालय के फैसले से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पार्टी की पार्षद शोभा के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए अरविंद केजरीवाल से माफी की मांग की है।
शोभा भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेन्द्र गुप्ता की पत्नी हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को शोभा को दिए गए मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश पर रोक लगा दी थी। सीआईसी ने नगर पार्षद से एक महिला को पेंशन देने से जुड़ा स्पष्टीकरण मांगा था।
 
गुप्ता ने कहा, 13 मई को सीआईसी ने आदेश दिया और अगले ही दिन आप नेताओं और केजरीवाल सरकार ने पार्षद पर 2500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा दिया था। मुख्यमंत्री ने खुद विधानसभा में भाजपा पर करोड़ों का पेंशन घोटाला करने का आरोप लगाया था। 
 
दिल्ली भाजपा के प्रमुख सतीश उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम उपचुनाव के समय केजरीवाल सरकार ने भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची और सीआईसी के आदेश पर अदालत की रोक के बाद हम लोग केजरीवाल और उनकी सरकार से सभी नगर पार्षदों से माफी की मांग करते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रांची वनडे में भारत को मिला 261 रनों का लक्ष्य