Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल को जान से मारने की धमकी

हमें फॉलो करें केजरीवाल को जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली , शनिवार, 27 फ़रवरी 2016 (09:46 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। दिल्ली सरकार की तरफ से एक पत्र के जरिये इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई है।
 
दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर भेजे गए उस धमकी वाले मेल की जांच कर रही है जिसके संबंध में मध्य दिल्ली के आईपी इस्टेट पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है।
 
शिकायत के अनुसार गत 15 फरवरी को मुख्यमंत्री के आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर एक मेल भेजा गया था जो पूर्व में यूट्यूब पर पोस्ट की गई टिप्पणी के संबंध में था।
 
शिकायत में लिखा है कि गौरव कुमार नाम के एक व्यक्ति के अकाउंट से भेजे गए ईमेल की आत्मव्याख्यात्मक सामग्री मुख्यमंत्री को मौत की धमकी उत्पन्न करती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi