Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आसाराम मामले के मुख्य गवाह के घर चोरी

हमें फॉलो करें आसाराम मामले के मुख्य गवाह के घर चोरी
, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (17:32 IST)
शाहजहांपुर। उत्तरप्रदेश में शाहजहां के सदर बाजार क्षेत्र में आसाराम यौन शोषण मामले में मुख्य गवाह रहे कृपाल सिंह के खाली घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया और हजारों रुपए मूल्य के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार आसाराम यौन शोषण मामले में मुख्य गवाह रहे कृपालसिंह गदियाना चुंगी इलाके में अपने परिवार के साथ निवास करता था। कृपाल सिंह की हत्या के बाद उसकी पत्नी नीरज अपने बेटे आयुष के साथ अपने मायके मे रहने लगी।  
 
चोरों ने कल रात उसके घर में धावा बोलकर कान के बुंदे, गले की चेन और गैस सिलेंडर समेत हजारों रुपए का कीमत के सामान लेकर फरार हो गए। गौरतलब है कि आसाराम यौन शोषण मामले में मुख्य गवाह रहे कृपाल सिहं की पिछले नौ जुलाई की रात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल कृपाल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi