Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आसाराम केस में गवाह की गोली मारकर हत्या

हमें फॉलो करें आसाराम केस में गवाह की गोली मारकर हत्या
, सोमवार, 12 जनवरी 2015 (08:56 IST)
मुजफ्फरनगर। प्रवचनकर्ता आसाराम बापू के सूरत बलात्कार मामले के एक गवाह की यहां न्यू मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में जानसठ रोड पर अज्ञात हमलावरों ने रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के समय 35 वर्षीय अखिल गुप्ता घर लौट रहा था।
 
पुलिस ने बताया कि गुप्ता को समीपवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुप्ता आसाराम का रसोइया और निजी सहायक था। आसाराम एक अवयस्क के यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले के सिलसिले में जेल में है।
 
सूरत में दो बहनों ने आसराम और उसके पुत्र नारायण साई पर बलात्कार का आरोप लगाया है। गुप्ता इस मामले में एक गवाह था और उसने गांधीनगर की अदालत में अपना बयान भी दर्ज कराया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi